फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हिंदू महासभा ने अनिरुद्धाचार्य के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने मंगलवार को रंगजी के बड़ा बगीचा मैदान में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के विरोध में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा वाद दायर करने करने की प्रकाशित खबर पर कथा वाचक ने मीडिया को लेकर की टिप्पणी निंदनीय है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि उनके द्वारा न्यायालय में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया। जिसकी खबर मीडिया द्वारा प्रकाशित की गई। इस पर चिढ़कर कथावाचक ने मीडिया को मंथरा के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने सर्वसमाज से उनका सामाजिक बहिष्कार करने का भी आह्वान किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में महासभा के मंडल अध्यक्ष मनीष पंडित, विपिन राठौर, निशा ठाकुर, नितेश भारद्वाज, बाबू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें