पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मांट थाना क्षेत्र के मांटराजा निवासी रोहित और अलीगढ़ के थाना टप्पल जलालपुर निवासी ओमप्रकाश बताया। उन्होंने बताया कि इगलास निवासी देवेंद्र मध्य प्रदेश से 20 हजार की पिस्टल लाकर देता है। इसके बाद वह हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य स्थानों पर 50 से 90 हजार रुपये में पिस्टल की बिक्री कर देते हैं।
उन्होंने बताया कि लक्ष्मीनगर निवासी सौरभ नामक युवक को शनिवार को ही तीन पिस्टल बेची हैं। अन्य पिस्टलों की बिक्री के लिए वह ग्राहक खोज रहे थे और पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस देवेंद्र और सौरभ की तलाश में जुटी है। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।
एक पर सात और दूसरे पर हैं आठ मुकदमे
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 में राजस्थान के जनपद कोटा के थाना जवाहर पुलिस ने 302 के मामले में रोहित को जेल भेजा था। इसके अलावा रोहित के खिलाफ बलदेव, राया, जमुनापार, बलदेव, कोतवाली, हाईवे में सात मुकदमे दर्ज हैं। जबकि ओमप्रकाश के खिलाफ अलीगढ़ के चंडौस, आगरा के इरादत नगर, बुलंदशहर के खुर्जा नगर, अनूपशहर, अलीगढ़ के थाना क्वार्सी समेत टप्पल थाने में 8 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों युवक मौसेरे भाई हैं।