फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा पुलिस ने दबोचे दो तस्कर...बरामद हुआ इतने हथियार, देखकर फटी रह गईं आंखें

Mon, 28 Apr 2025 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पिस्टल और तमंचों के साथ कारतूस भी बरामद किए गए हैं। 

 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हथियार तस्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की थाना हाईवे पुलिस ने शनिवार की रात भरतपुर रोड से अडूकी जाने वाले मार्ग से दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 9 पिस्टल, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस तस्करों के साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही, तारसी चौकी प्रभारी, राधापुरम स्टेट चौकी प्रभारी आदि के साथ अडूकी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक को रोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने अंजली रिसोर्ट के पास दोनों को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से 9 पिस्टल, मैगजीन, तमंचा 8 कारतूस बरामद किए हैं।
 

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मांट थाना क्षेत्र के मांटराजा निवासी रोहित और अलीगढ़ के थाना टप्पल जलालपुर निवासी ओमप्रकाश बताया। उन्होंने बताया कि इगलास निवासी देवेंद्र मध्य प्रदेश से 20 हजार की पिस्टल लाकर देता है। इसके बाद वह हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य स्थानों पर 50 से 90 हजार रुपये में पिस्टल की बिक्री कर देते हैं।


 

उन्होंने बताया कि लक्ष्मीनगर निवासी सौरभ नामक युवक को शनिवार को ही तीन पिस्टल बेची हैं। अन्य पिस्टलों की बिक्री के लिए वह ग्राहक खोज रहे थे और पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस देवेंद्र और सौरभ की तलाश में जुटी है। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।

 
विज्ञापन

एक पर सात और दूसरे पर हैं आठ मुकदमे
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 में राजस्थान के जनपद कोटा के थाना जवाहर पुलिस ने 302 के मामले में रोहित को जेल भेजा था। इसके अलावा रोहित के खिलाफ बलदेव, राया, जमुनापार, बलदेव, कोतवाली, हाईवे में सात मुकदमे दर्ज हैं। जबकि ओमप्रकाश के खिलाफ अलीगढ़ के चंडौस, आगरा के इरादत नगर, बुलंदशहर के खुर्जा नगर, अनूपशहर, अलीगढ़ के थाना क्वार्सी समेत टप्पल थाने में 8 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों युवक मौसेरे भाई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें