फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा-सलेमपुर रोड क्षतिग्रस्त, लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
सलेमपुर मार्ग में बने गड्ढे तथा उनमें भरा गंदा पानी और कीचड़। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जय गुरुदेव मंदिर के निकट हाईवे से गांव सलेमपुर को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क में हुए गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यहां होकर दुपहिया वाहन निकालना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

सड़क में हो रहे गड्ढों में गंदा पानी भरा हुआ है। कीचड़ के चलते यहां होकर पैदल निकलना बंद है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यहां छह महीने से गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है। कॉलोनियों का पानी सड़क पर एकत्रित हो रहा है। नगरनिगम के नुमाइंदे कुंभकर्णी नींद सोए हैं। ललिता नगर निवासी भूपेंद्र सिंह, अनूप सिंह, राजीव कुमार रावत, डॉ. जेपी रावत, मेघश्याम सिसौदिया, जहान सिंह फौजी, गुड्डू प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महाराज सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने नगर निगम के मेयर से समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें