फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; फायरिंग कर फैलाई थी दहशत

Wed, 18 Mar 2026 12:45 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रिफाइनरी थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार और बाइक बरामद कर ली है।
 
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गोलीबारी की घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से एक बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान बरेली हाईवे स्थित कोयला अलीपुर गांव के पास सर्विस रोड पर संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी संजू उर्फ डेंजर के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी गौरव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल संजू उर्फ डेंजर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक नाजायज चाकू और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया गया कि दोनों आरोपी 4 मार्च को काशीराम कॉलोनी में जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे थे। इस संबंध में थाना रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संजू उर्फ डेंजर और गौरव दोनों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें