फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बवाल: चोरी के शक में पथराव, आधी रात को नगरिया में फैली दहशत; गांव में पुलिसबल तैनात

Wed, 18 Mar 2026 11:16 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राया के नगरिया गांव में चोरी के शक को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव नगरिया में मंगलवार देर रात चोरी के शक में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ संदिग्ध लोग चोरी के इरादे से गांव में घुसे थे, जिन्हें ग्रामीणों ने देख लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन



इस हिंसक झड़प में छोटू, गोविंदा, माया देवी और मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों को गहरी चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना राया क्षेत्र के गांव नगरिया में मंगलवार देर रात चोरी के शक में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें