फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईवे पर संभलकर करें सफर, इन इशोरों पर कार रोकने की नहीं करें गलती; ऐसे हुई कारोबारी संग बड़ी घटना

Fri, 24 Jul 2026 01:46 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सक्रिय टप्पेबाज गिरोह वाहन में खराबी का झांसा देकर चालकों को रोक रहा है और मौका मिलते ही नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो जाता है। हाल ही में प्लाईवुड कारोबारी के 25 लाख रुपये से भरा बैग इसी तरीके से चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग पर टप्पेबाज गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह के सदस्य चलती कार या अन्य वाहन चालकों को वाहन में खराबी होने का झांसा देकर रोकते हैं और मौका मिलते ही नकदी व कीमती सामान लेकर भाग जाते हैं। हाल ही में प्लाईवुड कारोबारी को इसी तरह निशाना बनाया गया। इस घटना से पांच दिन पहले एक इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी को भी अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया था, लेकिन वह सतर्कता के चलते बच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मुड़िया पूर्णिमा मेला: गिरिराजजी की परिक्रमा के लिए आस्था का सैलाब,आस्था और भक्ति  के अद्भुत संगम की तस्वीरें


जानकारी के अनुसार, गिरोह के सदस्य पहले वाहन के बराबर चलकर चालक को इशारों से बताते हैं कि गाड़ी से तेल निकल रहा है या कोई पुर्जा गिर गया है। चालक के वाहन रोकते ही एक सदस्य उसे बातों में उलझा लेता है, जबकि दूसरा वाहन में रखे बैग, नकदी या अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर देता है। 20 जुलाई को राधापुरम एस्टेट निवासी कारोबारी वरुण अग्रवाल के यहां से कार चालक व दो कर्मचारी 25 लाख रुपये लेकर गोविंद नगर निवासी कारोबारी के साढ़ू को देने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: गुरु पूर्णिमा पर नहीं मिलेगी शराब, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश; 24 घंटे तक रहेगा ड्राई डे


इसी दौरान रास्ते में टप्पेबाजों ने चालक व कर्मचारियों को निशाना बनाया और पैसों से भरा बैग पार कर दिया। घटना के बाद कृष्णा नगर स्थित एक व्यापारी ने बताया कि 20 जुलाई से पहले उन्हें भी रास्ते में बाइक सवारों ने कार में खराबी होने का संकेत दिया था, लेकिन वह रुके नहीं। साजिश नाकाम होने के बाद टप्पेबाजों ने प्लाईवुड कारोबारी को निशाना बनाया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि संदिग्ध वाहनों और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -   UP: मथुरा से वाराणसी तक दौड़ेगी वंदे भारत, कवायद हुई तेज; सांसद हेमा मालिनी ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें