फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 15 अगस्त के मद्देनजर मथुरा में हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मथुरा। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मद्देनजर पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण मथुरा में हाई अलर्ट जारी किया गया है। रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सहित सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी जी मंदिर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इलाके के दुकानदारों से लेकर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भी चेकिंग की गई। इसके अलावा अन्य धार्मिक स्थलों पर भी चेकिंग की गई। संदिग्धों से पूछताछ की गई। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिले की जनता से भी अपील की गई है कि वह किसी भी संदिग्ध वस्तु व्यक्ति को देखते हैं तो उसके संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें