पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद से बढ़े आतंकी खतरे और गणतंत्र दिवस पर खतरा भांपते हुए सेना क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
छावनी क्षेत्र में हर मार्ग पर अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से चेकिंग की जा रही है। इस दौरान सेना के टैंकों का भी प्रदर्शन किया गया।
20 दिन पहले पंजाब में हुए आतंकी हमले के बाद मथुरा में आतंकी खतरे को देखते हुए सेना की ओर से स्थानीय पुलिस के साथ चेकिंग की जा रही है। इसमें मेजर जनरल वीरेंद्र नांगिया सेना मेडल चीफ ऑफ स्टाफ स्ट्राइक वन कोर, ब्रिगेडियर एसबीके सिंह स्टेशन कमांडर के नेतृत्व में जगह जगह कराई जा रही चेकिंग की समीक्षा की जा रही है।
सेना के जवान योद्धा मार्ग, आरएटीसी लाइन, हॉरेन लाइन, सेपरेट फैमिली क्वार्टर्स, शक्ति द्वार, विजय द्वार, हैलीपेड इलाका सहित डिफेंस सिनेमा के आसपास का इलाका, ईगल ग्राउंड, बालाजी पुरम रोड, बसंतर रोड आदि स्थानों पर हर तिराहे चौराहे पर गश्त कर रहे हैं।