फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट के बाद चप्पे-चप्पे पर बढ़ी सुरक्षा

Mon, 27 Jul 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले के बाद पूरे देश में जारी हाई अलर्ट का असर जिले में नजर आया। सोमवार को भीड़भाड़ वाले इलाके और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस व अधिकारियों ने विशेष चेकिंग कराई। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, जंक्शन रेलवे स्टेशन, बस अड्डा आदि स्थानों पर विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले के बाद सुबह 10 बजे से ही जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। इसके चलते एसएसपी डाक्टर राकेश सिंह, एसपी सिटी शैलेश पांडेय ने जंक्शन पर जीआरपी, आरपीएफ और डॉग स्क्वायड के साथ सघन चेकिंग कराई। इसमें यात्रियों के सामान, बड़े-बड़े बैग खोलकर चेक किए गए। इसके अलावा यात्री शेड, स्नानागार, टिकट रूम, वेटिंग रूम, सरकुलेटिंग एरिया और खड़े होने वाले वाहनों को चेक किया। इसके अलावा सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में एलआईयू इंस्पेक्टर ने एलआईयू टीम और कोतवाली पुलिस के साथ बस अड्डा पर चेकिंग की।

यात्रियों के सामान चेक किए और सीटों के नींचे हैंडहेल्ड मेटलडिटेक्टर से जांच की। अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात 300 से अधिक पुलिसकर्मियों, सीआरपीएफ के जवानों और रैपिड एक्शन फोर्स व कमांडो सतर्क रहे। जन्मस्थान के आसपास इलाके में सतर्कता बरती गई। एसपी सुरक्षा हृदयेश कुमार और सीओ के नेतृत्व में विशेष चेकिंग की गई।
विज्ञापन


एसएसपी और एसपी सिटी ने जन्मस्थान के सुरक्षा इंतजाम देखे। जन्मस्थान के मुख्य गेट, गोविंद नगर गेट, आवासीय गेट और वीआईपी गेट पर तलाशी लेने से पहले कमांडो तैनात रहे। अंदर सामान विक्रेताओं की भी जवानों ने तलाशी ली और डॉग स्क्वायड व हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच की। इसके अलावा संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ की।


होटल धर्मशाला, भीड़भाड़ वाले इलाके में विशेष चेकिंग
मथुरा। आतंकी हमले को लेकर पुलिस ने होटल धर्मशाला और भीड़भाड़ वाले इलाके में चेकिंग कराई और आगंतुक रजिस्टर चेक किए। साथ ही गोविंद नगर, कोतवाली क्षेत्र में बने होटलों में ठहरे लोगों की चैकिंग कराई गई।


फोटो- बुलेटप्रूफ जैकेट में थाना कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी
मथुरा। आतंकी हमले को लेकर जारी किए गए हाई अलर्ट में सभी थानो में सुरक्षा कर्मियों व पहरा ड्यूटी वालों को बुलेट पू्रफ जैकेट पहनने के निर्देश एसएसपी ने दिए। इस पर सभी थानों में पहरे पर तैनात जवान बुलेटपू्रफ जैकेट में नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें