फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी बहू, जिसने सिर पर बैठा ली सास: हरियाणवी सिंगर काजल चौधरी का भावुक कदम, समर्पण देख प्रशंसा में जुटे लोग

Tue, 02 Jun 2026 11:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ब्रजभूमि में हरियाणवी सिंगर काजल चौधरी ने अपनी 90 वर्षीय सास को तसले में बैठाकर चौरासी कोस परिक्रमा कराकर उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी की। यह दृश्य लोगों के लिए भावुक कर देने वाला रहा और सास-बहू के प्रेम व सेवा की अनोखी मिसाल बन गया।
 
विज्ञापन
सास को तसला में बैकाकर सिर पर उठाकर पैदल परिक्रमा देतीं काजल चौधरी।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तों की बदलती तस्वीरों के बीच ब्रजभूमि में सोमवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। जहां लोग अपने बुजुर्गों को सहारा देने से कतराते हैं वहीं हरियाणा के गांव हताना निवासी हरियाणवी सिंगर काजल चौधरी लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र बनी हुई हैं। वह अपनी 90 वर्षीय सास चन्द्री देवी को तसले में बैठाकर सिर पर रखकर पैदल-पैदल ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगवा रही हैं। बहू की यह अनोखी श्रद्धा, सेवा और समर्पण देखकर लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को गांव बनचारी से परिक्रमा शुरू करने वाली काजल चौधरी सोमवार सुबह गांव मानागढ़ी पहुंचीं। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई उस बहू को देखने के लिए आतुर नजर आया, जो अपनी वृद्ध सास की इच्छा को अपनी तपस्या बना चुकी हैं। तसले में बैठी कमजोर और असहाय सास के चेहरे पर संतोष और भक्ति की चमक साफ दिखाई दे रही थी जबकि सिर पर तसला उठाए बहू के कदमों में अद्भुत दृढ़ता नजर आ रही थी।

 
विज्ञापन

काजल चौधरी ने बताया कि उनकी सास चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनके मन में बरसों से परिक्रमा लगाने की इच्छा थी। सास की यही इच्छा उनके लिए आदेश बन गई। उन्होंने बताया कि कि सास ने उन्हें इतना प्यार दिया, जिसकी बदौलत आज उनके पास सबकुछ है, ऐसे में सास की इच्छा पूरी करना उनका फर्ज है। ब्रजभूमि में सास-बहू के इस अद्भुत प्रेम की चर्चा हर जुबान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें