फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की हत्या: जिस जगह के लिए लड़ी न्याय की लड़ाई, उसी जगह हेमेंद्र ने जान गंवाई...

Fri, 25 Apr 2025 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के भाजपा नेता  हेमेंद्र गर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हेमेंद्र गर्ग मोक्षधाम में होने वाले विवाद के अलावा सरकारी जमीन और रास्ते को लेकर भी लड़ाई लड़ रहे थे, उस जगह पर उनकी गोली मारकर जान ले ली गई। 
 
विज्ञापन
मथुरा। मोक्षधाम की जमीन। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोविंदनगर थाना क्षेत्र के गायत्री विहार निवासी व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग ने जहां के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी, वहीं उन्होंने अपनी जान भी गवाईं। दरअसल वह मोक्षधाम में होने वाले विवाद के अलावा सरकारी जमीन और रास्ते को लेकर भी लड़ाई लड़ रहे थे। ये सभी उसी क्षेत्र के हैं जहां हेमेंद्र ने गोली लगने के बाद अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा नेता की हत्या में यादव बंधु गिरफ्तार, बेशकीमती प्लाॅट का था विवाद; शूटरों ने मारी गोली

 

व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग की हत्या गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित मोक्षधाम के पास हुई। इसी मोक्षधाम में आए दिन होने वाली मारपीट के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी। फेसबुक पर की गईं पोस्ट इसकी गवाही दे रही हैं। उन्होंने खुलकर इसके विरोध में आवाज उठाई थी। वहीं मोक्षधाम के लिए जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के दौरान भी उन्होंने विरोध किया था। सूत्रों के अनुसार चौड़ीकरण में मनमानी ढंग से दुकानों को तोड़ने को लेकर वह खुलकर सामने आए थे। इसी कारण कुछ लोगों की आंख में वह खटक रहे थे।

ये भी पढ़ें -  भाजपा नेता की हत्या: नए एसएसपी को बीच में ही छोड़नी पड़ी क्राइम मीटिंग, चार्ज लेते ही हुई बड़ी वारदात


 
विज्ञापन

इतना ही नहीं जिस सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए उन्होंने अधिकारियों के चक्कर काटे, वह जमीन भी घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर ही थी। घटना के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा है कि जिन स्थानों के लिए व्यापारी नेता ने आवाज उठाई, उन्हीं स्थानों करीब उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें