फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा ने महाकवि सूरदास स्थली का जाना मर्म

Tue, 31 Mar 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी ने महाकवि सूरदास की तप स्थली पारासौली का निरीक्षण कर वहां पर्यटन विकास की संभावनाओं पर स्थानीय लोगों से विचार विमर्श किया। सांसद ने महाकवि की समाधि स्थल को प्राचीन स्वरूप में लाने के लिए प्रयास करने की बात कही। महारास स्थली चन्द्रसरोवर के महत्व की स्थानीय लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

 
राधाकृष्ण सेवा समिति के सचिव पूरन कौशिक ने सांसद से पारासौली के पर्यटन विकास के लिए मुक्ताकाशीय रंगमंच स्थापित कराने की मांग की। अष्टछाप के कवियों के पदों को संगीतमय प्रस्तुति के साथ साउंड सिस्टम से प्रचारित करने के लिए प्रयास कराने को कहा।

वहीं सूरश्याम गौशाला प्रबंधक देवेन्द्र शर्मा ने गो सेवा और पौधरोपण की जानकारी दी। सांसद के साथ मथुरा नगरपालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता, सौंख चेयरमैन शिवशंकर वर्मा, दाऊदयाल शर्मा, हरिबाबूओम, बालकृष्ण मुखिया, जनार्दन शर्मा, संजय गोविल, नट्टू पंडित, प्रदीप गोस्वामी, जयपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें