फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं तो हूं श्रीकृष्ण की दीवानी: हेमामालिनी

Wed, 02 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
न मैं राधा, न मीरा, मैं तो हूं श्रीकृष्ण की दीवानी। बंदी में इन पक्तियों के साथ जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मुझे कान्हा का प्रेम इस भूमि की ओर खींच लाया। यहां आना-जाना तो दशकों से है, लेकिन सांसद बनने की इच्छा सिर्फ इसी वजह से हुई।
विज्ञापन


बुधवार को सांसद हेमामालिनी ने राया से बलदेव जाने वाले मार्ग के निरीक्षण की बात कहकर पीडब्लूडी अफसरों के हाथ-पैर फुला दिए। कारब-बंदी गांव तक उन्होंने कई स्थानों पर रुककर मार्ग की गुणवत्ता की जानकारी ली। यहां गांवों में लोगों से कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने और अफसरों को इसका खास ख्याल रखने के निर्देश भी दिए। यह मार्ग करीब 26 लाख रुपये की लागत से बन रहा है।

बंदी में उन्होंने कहा कि काम होना चाहिए। मुझे श्रेय नहीं चाहिए। आप बताइए विकास के लिए किससे बात करनी है। मैं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात करती हूं और उनके पिता सपा मुखिया से भी। केंद्र में मथुरा के विकास के लिए कई प्रस्ताव दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से बनाई गई दो सड़क गांव कारब में लोकार्पण भी किया। मनोवांछा कुंड के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, डा. मुरारी लाल, जनार्दन शर्मा, राजेश सिंह पिंटू, सुरेश भारद्वाज, प्रदीप गोस्वामी, विनोद प्रधान, संजय गोविल, संजय प्रताप सिंह, अनिल मालवीय, नट्टू पंडित आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें