फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में बन रहा हेमामालिनी का बंगला

Tue, 15 Nov 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी वृंदावन में अपना बंगला बनवा रही हैं। एक स्टोरी का निर्माण हो चुका है। करीब छह माह में यह बंगला बनकर तैयार हो जाएगा। माना जा रहा है कि जून-जुलाई तक सांसद गृह प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन


फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी का मथुरा का आना जाना लगा रहता है। अभी तक वह जब भी यहां आती हैं होटल में ठहरती हैं। अब उन्होंने यहां अपना आशियाना बनाने की तैयारी कर ली है। वृंदावन में स्थित छटीकरा मार्ग पर सांसद का बंगला तैयार किया जा रहा है।

1400 वर्ग मीटर में निर्माण कराया जा रहा है। बताया जाता है कि बीते करीब दो महीने से निर्माण का काम चल रहा है। सांसद जब भी मथुरा आती हैं अपने निर्माणाधीन बंगले को देखने जरूर आती हैं। एक स्टोरी तैयार भी हो गई है। बड़ी तेजी के साथ काम चल रहा है। सांसद ने अपने बंगले में मीटिंग हॉल भी तैयार कराया है। यहां एक साथ पचास लोग बैठकर मीटिंग कर सकें। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि छह माह में यह बंगला बनकर तैयार हो जाएगा। बंगला बनते ही सांसद यहां गृह प्रवेश करेंगी। बताया जाता है कि हेमामालिनी का सांसद बनने से पहले ही वृंदावन आना जाना रहा है। सांसद बनने के बाद उन्होंने कहा भी था कि वह वृंदावन में ही बसेंगी। वह बांकेबिहारी की नगरी में ही रहना चाहती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें