फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना स्नान कर लगाई परिक्र्रमा

Mon, 14 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
यमुना स्नान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को धर्मनगरी में विविध धार्मिक कार्यक्र्रम हुए। श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान के बाद वृंदावन की पंचकोसीय परिक्र्रमा दी। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह से ही यमुना केचीर घाट, केशी घाट और शृंगारवट आदि घाटों पर श्रद्धालुओं के आने का क्रम प्रारंभ हो गया। श्रद्धालुओं ने यमुन स्नान कर मां यमुना का दुग्धाभिषेक और पूजन किया।

इसकेबाद वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा दी। सुबह से ही संपूर्ण परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और ठाकुर बांकेबिहारी की जय-जयकार से गुंजायमान हो उठा। शाम को श्रद्धालुओं ने यमुना में दीपदान कर पुण्य कमाया। 
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी कार्तिक पूर्णिमा पर भारी भीड़ रही। सुबह और शाम को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सेवाकुुंज स्थित ठाकुर राधा दामोदर और श्याम सुंदर मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा को रास पूर्णिमा के रूप में मनाया गया। नगर के मंदिरों में सुबह से शुरू हुआ परिक्र्रमा का दौर देर शाम तक जारी रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें