फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हेमा मालिनी ने किया महिला पुलिस के पराक्रम का अभिनंदन, ये अधिकारी रहे मौजूद

Tue, 30 Sep 2025 09:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मिशन शक्ति -5 के तहत महिला सशक्तिकरण को समर्पित सम्मेलन में सांसद हेमा मालिनी पहुंची। उन्होंने महिला पुलिस के पराक्रम का अभिनंदन किया। 
विज्ञापन
पुरस्कृत की गई टीम के साथ सांसद हेमा मालिनी व अन्य।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां में मिशन शक्ति -5 के तहत महिला सशक्तिकरण को समर्पित भव्य सम्मेलन एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन छटीकरा-वृंदावन रोड स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में किया गया। मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी ने थाना जैंत क्षेत्र में शनिवार को एक अपराधी के एनकाउंटर में महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा दिखाए गए पराक्रम की प्रशंसा की।
विज्ञापन


समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, अनुपम कुलश्रेष्ठ ने महिला सशक्तीकरण के साथ समाज में बच्चों को अच्छे व्यवहार हेतु प्रेरित करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र शैलेश कुमार पांडे ने थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। मिशन शक्ति अभियान में सराहनीय कार्य करने वाली विभिन्न वर्ग की 22 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. मधु त्यागी, डॉ. लक्ष्मी गौतम ने भी विचार साझा किए। कार्यक्रम का समन्वय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेशचंद्र रावत द्वारा किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें बच्चों को संस्था के माध्यम से निशुल्क शिक्षा देने के लिए डॉ. सोनिका शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें