फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में हेमा ने रावल में देखे विकास कार्य

Thu, 12 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हेमा ने रावल में देखे विकास कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी गुरुवार को श्रीराधारानी के गांव रावल पहुंचीं। यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और गांव का भ्रमण किया। इस दौरान सांसद निधि से बनी सड़कों, कम्यूनिटी हॉल की गुणवत्ता देखी। महिलाओं को जागरूक रहने की नसीहत दी। गौरतलब है कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत रावल गांव को सांसद हेमामालिनी ने गोद लिया हुआ है।
विज्ञापन


सुबह साढ़े दस बजे राधारानी के मंदिर में दर्शन करने के बाद सांसद हेमामालिनी जूनियर हाईस्कूल पहुंचीं और भवन निर्माण के लिए निर्देश दिए। सांसद ने निधि से बन रहे कम्यूनिटी सेंटर की नींव खुदाई कार्य का शुभारंभ किया। 

इसके बाद चिलचिलाती धूप में पूरे गांव का भ्रमण किया। सांसद निधि से बनी सड़क, गांव में बने 98 शौचालयों की गुणवत्ता को देखा। मंदिर के निकट तालाब के प्रस्ताव पर मौके पर ही निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


इसके बाद रमनलाल इंटरनेशनल स्कूल में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बैठक शिरकत की। यहां उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, शौचालय सहित उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा। मीरा मित्तल, डा. मोहिनी, पारुल शर्मा, अनिता थापा, अनीता यादव, सुषमा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं। सांसद हेमामालिनी ने पदमश्री डा. निरुपम वाजपेयी, जनार्दन शर्मा, असित शंकर एडवोकेट, मयंक गर्ग, संजय गोविल, अनिल मालवीय से विकास कार्यों पर चर्चा भी की।

सांसद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पहुंची और यहां 50 लाख की लागत से बन रहे कम्यूनिटी हॉल का निरीक्षण किया। इसके बाद महुअन टोल प्लाजा पर फास्ट ट्रेक लेन का शुभारंभ किया। 

फिल्मी नजारा देखने उमड़े ग्रामीण
यूं तो गांव रावल में सांसद हेमामालिनी का आना-जाना अब लगा रहता है। लेकिन गुरुवार को नजारा फिल्मी था। तेज धूप में निरीक्षण को निकली हेमामालिनी को धूप से बचाने के लिए उनके पीछे छतरी लिए आदमी खड़ा था। जहां भी सांसद जातीं वो छतरी लिए साथ-साथ चलता। देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान कुछ ग्रामीणों के बीच फिल्म के गीत ‘धूप में निकला न करो रूप की रानी, गोरा रंग काला न पड़ जाए’ की यादें ताजा हो गईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें