फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'काशी-अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी', हेमा मालिनी बोलीं- प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा सरकार

Mon, 16 Nov 2026 04:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की ओर से मथुरा के परखम में दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में पहुंचीं हेमा मालिनी ने भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया, लेकिन अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सवाल पूछने पर चुप्पी साध ली।
 
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मथुरा के गांव परखम में भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


बैठक में पहुंचीं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। ऐसे में मथुरा में आयोजित यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण की नींव इस बैठक के माध्यम से रखी जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के हित और विकास के लिए पार्टी जिस तरह काम करती आई है, उसी क्रम में आगे भी निरंतर काम करती रहेगी। 
विज्ञापन


वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद हेमा मालिनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें