फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौसा में हुए हादसे में हेमा मालिनी घायल, एक बच्ची की मौत

Fri, 03 Jul 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय सांसद और मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी राजस्थान के दौसा जिले में हुए एक हादसे में घायल हो गई हैं। वह गुरुवार को वृंदावन के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद शाम छह बजे जयपुर के लिए रवाना हुई थीं, रास्ते में उनकी मर्सिडीज कार सामने आई एक आल्टो कार से टकरा गई। इस हादसे में आल्टो कार में सवार एक बच्ची की मौत हो गई, दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। हेमा को उपचार के लिए जयपुर ले जाया गया, उनकी गाड़ी के चालक को भी चोट आई है।
विज्ञापन


गुरुवार को वृंदावन के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद हेमामालिनी पद्मश्री चित्रकार कृष्णा कन्हाई के आवास पर पहुंचीं। यहां पर लोगों से मिलने के बाद उन्होंने अपनी कार दिल्ली भेज दी। सांसद हेमाको यहां से  एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयपुर जाना था। वह शाम छह बजे एक मर्सडीज कार से जयपुर के लिए रवाना हुईं। दौसा जिले में आल्टो कार सामने आने से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गयी। इधर हेमामालिनी की दाहिनी आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है।

खून बहने से हेमा का चेहरा लहूलुहान हो गया।  उनके एक पैर में भी चोट लगी है। हेमा के राजनीतिक सचिव एसके प्रमाणिक ने बताया कि हेमा को गंभीर चोट लगी है, हालांकि वह बातचीत कर रही हैं। प्रमाणिक हेमा के साथ गाड़ी में थे और वह काफी घबराए हुए थे। मथुरा में हेमा का राजनीतिक कामकाज देखने वाले जनार्दन शर्मा ने बताया कि आल्टो रांग साइड से आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि हेमा की आंख के ऊपर गहरा जख्म है। जब हेमा हास्पिटल ले जायी जा रही थीं तो उनके चेहरे पर काफी खून लगा था और लोगों ने सहारा देकर उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया। हेमा के साथ गाड़ी में प्रमाणिक के अलावा कुछ और लोग भी थे। हादसे के वक्त हेमा बीच की सीट पर बायीं तरफ बैठी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें