फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा में मथुरा के मजदूरों का सहारा बने डीएम संभलपुर

विज्ञापन
मथुरा। उड़ीसा कटक में फंसे मथुरा के लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान उड़ीसा के कटक में फंसे मथुरा के आधा दर्जन मजदूरों की मदद के लिए उड़ीसा संभलपुर के डीएम शुभम सक्सेना बड़ा सहारा बन कर सामने आए हैं। मथुरा निवासी होने के नाते डीएम से मदद की गुहार यहां से परिजनों ने लगाई थी। इधर, मथुरा में भी उड़ीसा के लोग फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

करीब छह माह पहले मथुरा भूतेश्वर क्षेत्र निवासी इलियास, शहजाद, आरिफ, खालिद, इमरान, मुस्तफा और किशन उड़ीसा के कटक में गए थे। लॉकडाउन के दौरान ये उड़ीसा में ही फंस गए। पहले तीन दिन मथुरा निवासी उक्त मजदूरों ने किसी तरह समय बिताया। स्थिति की जानकारी मथुरा में परिजनों ने दी। इस पर इनके परिजन आप नेता अनुज गर्ग से मिले और स्थिति से अवगत कराया। इस पर आप नेता ने मथुरा निवासी आईएएस शुभम सक्सेना से संपर्क किया, जो वर्तमान में उड़ीसा के संभलपुर जिले के डीएम हैं। मथुरा निवासी होने पर उन्होंने डीएम कटक को इन मजदूरों की जानकारी देते हुए सहायता करने को कहा। इस पर मथुरा के युवकों को रहने और खाने की व्यवस्था कर दी गई है।
इधर, मथुरा में उड़ीसा के जिला जाजपुर निवासी दंपती शरद चंद्र सिंह एवं अन्नपूर्णा सिंह 20 मार्च से घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। लॉकडाउन की स्थिति में उन्हें घर जाने का कोई साधन नहीं बन पा रहा है। उनके खाने की व्यवस्था अजयकांत गर्ग द्वारा अन्नपूर्णा सामाजिक संस्था से कराई है। इसके अलावा होलीगेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला और वृंदावन में कई परिवार इसी स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें