फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखर की जमीन पर पशु बांधने को लेकर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
गांव कुंजेरा में पोखर की जमीन पर पशु बांधने को लेकर चले लाठी डंडे से घायल लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। गांव कुंजेरा में पोखर की जमीन को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना एवं राधाकुंड चौकी पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोवर्धन में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह कुंजेरा गांव में पोखर की जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़ गए। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे और फावड़े चले। एक पक्ष के मेदी, चन्नो, बनवारी, सतीश, गोविंद, दूसरे पक्ष के मोहनपाल, गंगाराम, हलवा, किशन, दाताराम, बिरजू आदि घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भिजवाया। चौकी प्रभारी जितेंद्र तेवतिया ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर पशु बांधने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें