अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर कम हो जाने से ठंड और भी कड़ाके की हो गई है। मंगलवार को ठिठुरन और बढ़ी।
सूर्यनारायण ने लोगों को थोड़ी राहत दी लेकिन बर्फीली हवाओं ने इस राहत को अधिक नहीं ठहरने दिया। तापमान सीजन के न्यूनतम स्तर 10 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है।
मंगलवार को सुबह कोहरा हल्का था लेकिन ठंडी हवाओं ने सुबह टहलने वालों में से कई को बाहर निकलने से रोक दिया। कोहरा छंटा और अपराह्न बाद कुछ धूप भी निकली। लेकिन बर्फीली हवाओं ने सूर्य की किरणों को निस्तेज कर दिया।
राया शोध केंद्र प्रभारी डा. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दिन का पारा 10 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।