मथुरा। अगले दो दिन गर्मी पसीना छुड़ाएगी। मौसम विभाग ने 22 और 25 अप्रैल को लू (हीट वेब) का अलर्ट जारी किया है। तापमान 43 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। रविवार को भी पारा 42 पर पहुंच गया। लोग गर्मी से बेहाल नजर आए।
अप्रैल में ही आसमान से आग बरसना शुरू हो गई है। रविवार को सुबह सात बजे से ही धूप के तेवर तीखे रहे। पूरे दिन लू के थपेड़ों से हाल बेहाल हो गया। अप्रैल में जून जैसी गर्मी का अहसास हुआ। एसी और कूलरों में ही कुछ राहत मिल रही है। भीषण गर्मी में स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। ज्यादातर स्कूलों की छुट्टी दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच में हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, इस सप्ताह हीट वेब का अलर्ट है। तापमान तेजी से बढ़ेगा और यह 45 डिग्री को भी पार कर सकता है। ऐसे में गर्मी में सावधानी बरतें। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भीषण गर्मी में यह बरतें सावधानी
19 अप्रैल से 31 मई तक,
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच खुले स्थानों पर निकलने से बचें। तापमान बढ़ने पर पृथ्वी पर लगभग 70% सीधी अल्ट्रावाइलेट किरणें पड़ेंगी। यदि किसी को सांस लेने में कठिनाई या अचानक अस्वस्थता महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कमरों में हवा के आवागमन के लिए खिड़की-दरवाजे खुले रखें। मोबाइल का उपयोग कम करें, क्योंकि अत्यधिक गर्मी के कारण मोबाइल फटने का खतरा रहता है। दही, छाछ और नींबू पानी जैसे ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें।
वाहन संबंधी सावधानी:
कार में ये वस्तुएं न रखें:
गैस से चलने वाली वस्तुएं
लाइटर और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (सोडा आदि)
परफ्यूम और बैटरियां
कार में हवा के संचार के लिए कार की खिड़कियां थोड़ी खुली रखें।
कार का फ्यूल टैंक (ईंधन टैंक) पूरा न भरवाएं।
ईंधन केवल शाम के समय ही भरवाएं।
सुबह के इस समय कार से यात्रा करने से बचें।
यात्रा के दौरान टायरों में हवा का दबाव बहुत अधिक न रखें।
हर 2-3 घंटे के काम के बाद कम से कम 30 मिनट का विश्राम लें।
जब बाहर का तापमान 45–47 डिग्री होतो एसी को 24–25 डिग्री पर चलाएं।