फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लू का बरपा कहर, दिन से रात तक...उफ गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/राया। नौतपा के दूसरे दिन सूर्यदेव के तेवर और तीखे हो गए है। रविवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिन तक गर्मी और परेशान करेगी। प्रचंड गर्मी व लू के कारण के कारण बाजारों, चौक चौराहों में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह आठ से रात आठ बजे तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दिन का अधिकतम तापमान 47.3 और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह शनिवार की तुलना में करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन


जिले में रविवार सुबह मौसम साफ रहा। तेज धूप के कारण लोगों ने घरों से निकलने से परहेज किया। वे ही लोग घरों से निकले जिन्हें निकलना बेहद जरूरी था। बाजार में ये लोग भी छांव तलाशते दिखे। सुबह करीब आठ बजे ही सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो गए। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी वृंदावन के विद्यापीठ चौराहे, मथुरा के कोतवाली रोड, चौक बाजार, होली गेट, भूतेश्वर क्षेत्र में दोपहर में सन्नाटा दिखा।

फुटपाथ पर दुकानें तो लगी लेकिन ग्राहक न थे। वहीं गर्मी के देहात क्षेत्र में खेती किसानी से जुड़े लोग सुबह जल्दी खेत पर जा रहे हैं और जल्द लौट आ रहे हैं। दोपहर बाद भी देर से खेत में जा रहे हैं। राया कृषि केंद्र के शोध सहायक शिवांकर भदौरिया ने बताया कि अभी कुछ दिन और गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। दरअसल, मई के अंत में सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी न्यूनतम हो जाती है। लिहाजा किरणें सीधी यानी लंबवत पड़ती हैं। इस कारण यदि बादल न हों तो तापमान तेजी से बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें