फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सौ शैय्या का अग्निशमन सिस्टम फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। सौ शैय्या हॉस्पिटल का अग्निशमन सिस्टम पूरी तरह से फेल पड़ा है। 26 अप्रैल को फार्मेसी के एसी में लगी आग से मरीजों और तीमारदारों समेत स्टाफ में खलबली मच गई थी। गनीमत रही अग्निशमन की दमकलों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन


दिल्ली में बेबी केयर सेंटर में ऑक्सीजन सिलिंडर के फटने के बाद बड़ी घटना के बाद हॉस्पिटल प्रशासन बेपरवाह बना है। ऑक्सीजन सिलिंडर तो हॉस्पिटल में रहते हैं। तपिश भरी गर्मी के चलते न करे कोई हादसा हो जाए तो फिर कैसे उस काबू पाया जाएगा। फार्मेसी में लगी आग से पूर्व भी तीन बार हॉस्पिटल में आगजनी की वारदात हो चुकी है, पर अभी तक अग्निशमन सिस्टम को दुरुस्त कराने की जहमत हॉस्पिटल प्रशासन ने अभी तक नहीं उठाई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व में कई बार हॉस्पिटल को नोटिस भेजकर अग्निशमन सिस्टम को दुरुस्त कराने को कहा गया है, पर अभी तक सिस्टम को दुरुस्त नहीं कराया गया है। एक बार नोटिस भेजकर सिस्टम को दुरुस्त कराने के लिए कहा जाएगा। उधर, सीएमएस विनीत यादव का कहना है कि जल्द ही अग्निशमन सिस्टम को सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें