फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह विवाद: तीन मामलों पर फिर नहीं हो सकी सुनवाई, कोर्ट ने दीं अलग-अलग तारीखें

Tue, 27 Sep 2022 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन को लेकर चल रहे तीन मामलों पर शोकावकाश के कारण सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन को लेकर चल रहे तीन मामलों में बार एसोसिएशन द्वारा शोकावकाश घोषित कर दिए जाने के कारण सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह के मामले में अदालत ने 30 सितंबर तथा अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी और ठाकुर केशवदेव मंदिर के सेवायत पवन शास्त्री के केस में 17 अक्तूबर की तारीख दी है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के अधिवक्ता के केस की सुनवाई एडीजे सप्तम संजय चौधरी की अदालत में चल रही थी, जिसमें विगत सुनवाई को श्रीकृष्ण जन्मस्थान अदालत में हाजिर हुआ था। अन्य पक्षकारों को भी नोटिस दिए जाने संबंधी मांग की थी। 

अब इन तारीखों पर होगी सुनवाई 

पक्षकार अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अब उनके केस में 30 सितंबर को सुनवाई होगी। वहीं, ठाकुर केशवदेव मंदिर के सेवायत पवन शास्त्री तथा अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी के केस की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में होनी थी। अधिवक्ता दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि ठाकुर केशवदेव मंदिर के सेवायत पवन शास्त्री तथा अखिल भारत हिंदू महासभा के केस में 17 अक्तूबर को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन

अदालत पहुंचे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि उनके केस में अब सात अक्तूबर को सुनवाई की जाएगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के मामले में सभी पक्षों को नोटिस भेजे गए थे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट और शाही ईदगाह मस्जिद इंतजामिया कमेटी को नोटिस प्राप्त हो गए हैं। शाही मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि अगली सुनवाई को वह अदालत में अपना पक्ष रखेंगे।

वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के कारण हुआ शोकावकाश

वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रज मोहन शर्मा के आकस्मिक निधन की सूचना के बाद बार एसोसिएशन की शोक सभा एल्डर कमेटी के चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष महेश्वर नाथ चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें गहरा शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें