फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5136 बच्चों और 2241 गर्भवतियों के लगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बच्चों को जीवन में लगभग एक दर्जन बीमारियों से बचाने को चलाए जा रहे मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष 99 प्रतिशत बच्चों और 119 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान तीन चरणों में चलाया गया, जिसमें ऐसे बच्चे जिन्हें एक भी टीका नहीं लगे, एक या दो टीके लगवाने के बाद बीच में अन्य टीके नहीं लगवाये। अथवा डर के कारण टीका लगवाने से परहेज रखने वाले बच्चे शामिल किए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता की देखरेख में चले अभियान में मथुरा में जन्म से लेकर दो वर्ष तक के छूटे हुए 5136 बच्चों और 2241 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया था। जिसमें 5070 बच्चों एवं 2667 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। अभियान के तहत चिन्हित ब्लॉकों में लक्षित 1192 सत्रों के सापेक्ष 1198 सत्र लगाए गए।
विज्ञापन

अभियान का तीसरा चरण 3 फरवरी से
इंद्रधनुष के सात रंगों को प्रदर्शित करने वाले इस मिशन का उद्देश्य है कि वर्ष 2020 तक सभी बच्चों का टीकाकरण करना है जिन्हें टीके नहीं लगे हैं। इस अभियान का तीसरा चरण तीन फरवरी से और चौथा व अंतिम चरण दो मार्च से चलाया जाएगा। यह अभियान जिले के चिन्हित नगरीय इलाकों व ब्लॉक में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. शेर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें