फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कढ़ी-चावल खाने के बाद...दंपती और दो बच्चे के साथ हुई ऐसी अनहोनी, चीख पुकार मच गई; पति की मौत

Tue, 05 Aug 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दंपती और उनके दो बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसी चारों को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां पति की मौत हो गई। पत्नी और दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में दंपती और उनके दो बच्चों की रविवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर पड़ोसी ने चारों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पति की माैत हो गई। पत्नी और दोनों बच्चों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों का कहना है कि कढ़ी-चावल खाने के बाद अचानक चारों की तबीयत बिगड़ी थी।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर के प्रीती विहार कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि उनके पड़ोसी कुंवरपाल सिंह (58) उनके रिश्तेदार भी हैं। वह अपनी पत्नी सुमित्रा देवी, बेटी सोनिया और बेटा कपिल के साथ रहते थे और मांट ब्लॉक में पत्रवाहक पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बताया है कि कुंवरपाल रविवार शाम को ड्यूटी से घर आए। इसके बाद दंपती और दोनों बच्चे खाना खाकर सो गए।

सुबह अचानक चारों की तबीयत बिगड़ गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी सोनू उनके घर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर पीड़ितों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। थाना प्रभारी अजय किशोर टीम के साथ अस्पताल पहुंच गए। हालत ज्यादा खराब होने पर कुंवरपाल सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, पत्नी व दोनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 

मौत का कारण जानने के लिए पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि चारों सदस्यों ने रविवार शाम को कढ़ी-चावल खाए थे, उसके बाद सो गए। सुबह अचानक चारों के पेट में दर्द होने लगा। इलाज के दौरान कुंवरपाल की माैत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच कराई जा रही है।
 
विज्ञापन

गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
रिश्तेदार सोनू ने बताया है कि कुंवरपाल सिंह करीब छह माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। बीते दिनों कुंवरपाल ने उन्हें यह जानकारी दी थी। फिलहाल पुलिस कुंवरपाल की मौत के कारण को जानने में जुटी है। पुलिस की सुई कई बिंदुओं पर घूम रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें