नंदगांव (मथुरा)। नंदबाबा मंदिर में नमाज अदा करने का फोटो वायरल कर विवादों में घिरे फैसल खान को पकड़ने गई टीम का दरोगा कोरोना पॉजिटव निकला है। इससे पहले फैसल की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है।
29 अक्तूबर को फैसल खान अपने 3 साथियों के साथ नंदबाबा मंदिर पहुंचा था। अगले दिन मंदिर में नमाज अदा करने के फोटो वायरल करने पर विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में फैसल व अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना बरसाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना बरसाना एवं नंदगांव चौकी पुलिस ने दिल्ली से उसे गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद कराए गए कोरोना टेस्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम ने भी कोरोना जांच कराई। तीसरी जांच में एक दरोगा कोरोना पॉजिटिव निकला। बरसाना चिकित्साधिकारी ने बताया कि फैसल के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की जा रही है। एक दरोगा कोरोना पॉजिटिव निकला है। नंदगांव की रंगीली गली में रविवार और सोमवार को भी जांच होगी।