फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण को रोकना प्राथमिकता : डॉ. संजीव

विज्ञापन
नवागत सीएमओ डॉ संजीव यादव। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। मुरादाबाद के आरएफपीटीसी के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव यादव ने शुक्रवार को मथुरा सीएमओ का पदभार ग्रहण कर लिया। पद ग्रहण करते ही सीएमओ ने अधीनस्थों की बैठक लेकर अब तक जनपद में कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने सर्वे और सैंपलिंग कार्य की प्रगति रिपोर्ट मांगी। हॉटस्पॉट क्षेत्रों के साथ सील इलाकों के चल रहे सर्वे और टीम संख्या की जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता है कि जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकना है। संक्रमित को सही उपचार के साथ उसके संबंधित या संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराना हमारी प्राथमिकता है। सरकार की गाइडलाइन के साथ स्वास्थ्य विभाग की तकनीकी सलाह का पालन करते हुए जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकना है। जिससे जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से रोकी जा सके और जो लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं उनका सही उपचार करना भी हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें