फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 रोगियों का इलाज किया

Tue, 05 Jan 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
केडी हास्पिटल अकबरपुर के डाक्टरों की टीम ने गांव राल में शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस शिविर में गांव वाटी, बसौंती, मुखराई, राधाकुंड, छटीकरा आदि गांवों के लोग भी इलाज कराने पहुंचे। सुबह से ही इलाज के लिए रोगियों की लाइन लगना प्रारंभ हो गई थी। 700 से अधिक लोगों का परीक्षण कर दवाईयां उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन


इलाज कराने के लिए देर शाम तक मरीजों की भीड़ लगी रही। डाक्टरों की टीम अस्पताल के चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल, डीन डा. अशोक कुमार धनविजय, एमएस डा. उषा वत्स के निर्देशन में मंगलवार सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।

शिविर के प्रभारी हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. डीआर गलफत ने बताया कि 150 रोगी ऐसे मिले जिनको अस्पताल में भर्ती करने और आपरेशन या इलाज की जरूरत थी। उनको अस्पताल में सीधे रेफर किया।
विज्ञापन


शिविर में डा. दिवाकर मित्तल, डा. आशुतोष सिंह, मेडिसन के डा. पीयूष राज, डा. अमित, महिला और बाल रोग की डा. शिवानी गुप्ता, चर्मरोग के डा. राजेश गुप्ता, डा. श्याम गुप्ता, सौम्या शर्मा, गौरव सिंह, गांव के प्रधान ईश्वर दयाल सिंह, किसान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. हरेन्द्र सारस्वत आदि थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें