फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में ग्राम प्रधान को गिराकर पीटा

Tue, 19 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मांट में लगे तहसील दिवस में जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर गए मांट राजा के प्रधान की बात जब अधिकारियों ने अनसुनी कर दी तो उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी। इस पर अधिकारियों ने प्रधान को पुलिस के जरिए सुधारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


अधिकारियों के इन तेवरों से पुलिस को भी बल मिल गया। इसके बाद पुलिस वालों ने प्रधान को तहसील परिसर में ही गिरा गिराकर पीटना शुरू कर दिया। इससे ग्राम प्रधान की तबियत बिगड़ गई। हालत गंभीर देख पुलिस बैकफुट पर आई और प्रधान को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। मामले में डीएम ने जांच के लिए कहा है।

ग्राम मांट राजा के प्रधान अशरफ मंगलवार को मांट तहसील में लगे तहसील दिवस में जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर गए थे। इससे पहले लगे तहसील दिवसों में भी वे कई बार यह शिकायत कर चुके थे लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को तहसील दिवस में एसडीएम मांट और अन्य अधिकारी मौजूद थे। अशरफ ने एक बार फिर शिकायती पत्र दिया और कार्रवाई न होने की बात बताई। अधिकारियों ने अशरफ की बात अनसुनी कर दी। इस पर अशरफ ने कार्रवाई को लेकर शोर मचाया तो अधिकारियों ने बार बार शिकायत कर बरगलाने का आरोप लगा दिया। इससे असहाय हुए अशरफ ने शिकायत का निस्तारण न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।

यह सुनते ही अफसरों ने प्रधान को मांट पुलिस के जरिए सुधारने की धमकी दे डाली। अफसरों के बोल से मांट पुलिस को बल मिलते ही उन्होंने प्रधान अशरफ को अधिकारियों के सामने ही राइफल की बट से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से अशरफ बेहोश हो गए और उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। बेहोश होते ही अशरफ के परिवारीजन और समर्थक मांट तहसील पहुंच गए और हंगामा किया। गांववालों का हुजूम देख अधिकारी और पुलिस अशरफ को वृंदावन में सौ शैया अस्पताल लेकर आई।

यहां कार्डियोलाजिस्ट न होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अशरफ के भाई मुईद अहमद एडवोकेट ने बताया कि भाई अशरफ ने तहसील दिवस में मांट राजा निवासी और जमीन के कारोबारी मुक्की ठाकुर की दर्जनों शिकायत की थीं हर बार अधिकारी इसे अनसुना करते रहे।

40 मिनट तक एंबुलेंस में ही रहे प्रधान
जिला अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारियों की लापरवाही का नमूना मंगलवार को देखने को मिला। पुलिस की पिटाई के पीड़ित प्रधान को जब सौ शैया अस्पताल से दोपहर 1:45 बजे जिला अस्पताल लाया गया तो यहां चिकित्सक ग्राम प्रधान को भर्ती करने और उनका उपचार करने को तैयार नहीं हुए। 40 मिनट तक प्रधान अशरफ एंबुलेंस में पड़े रहे। सूचना पर मांट के विधायक श्याम सुंदर शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने चिकित्सकों को आड़े हाथ लिया। तब जाकर प्रधान का इलाज शुरू हो सका।

मांट में पुलिस तैनात
तहसील दिवस में प्रधान अशरफ की पिटाई के बाद सूचना पर एसपी देहात अजय कुमार मय फोर्स के वज्र वाहन के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्हाेंने तहसील और आसपास के इलाके में फोर्स तैनात करा दी है।

अधिकारियों ने अवगत कराया है कि जमीन का पुराना विवाद है। इस पर फरियादी आत्महत्या की बात कह रहा था। फिर भी पुलिस पर पिटाई के आरोप के संदर्भ में इसकी जांच के लिए प्रकरण एसएसपी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

राजेश कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें