गिरिराज संत सेवा आश्रम में हवन करते महंत राधा मोहन दास रघुनाथ सिद्ध व अन्य
- फोटो : MATHURA
राधाकुंड। कोरोना वायरस महामारी की समाप्ति के लिए शुक्रवार को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज संत सेवा आश्रम में महंत राधा मोहन दास रघुनाथ सिद्ध द्वारा हवन का आयोजन किया। भक्तों ने भगवान विष्णु की आराधना कर महामारी से लोगों को बचाने की कामना की।
गिरिराज जी की प्रतिमा के समक्ष अनुष्ठान का संकल्प लिया और मानव जाति को बचाने की प्रार्थना की। ज्ञानेंद्र अवस्थी, लाल दास त्यागी, भैया बाबा, शिवम, गोपी, जगदीश दास, मदन दास, गोपाल दास, हजारी हनुमान दास, अजीत कृष्ण दास आदि उपस्थित थे। संवाद