फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन पर दी सूचना, चेकिंग मथुरा में

Sat, 06 Feb 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
समता एक्सप्रेस के टॉयलेट में लिखे संदिग्ध वाक्य की जानकारी देने वाले मुनेश कुशवाह ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर भी इसकी जानकारी आरपीएफ के सिपाही को दी थी।
विज्ञापन


मुनेश के अनुसार सिपाही ने सक्रियता नहीं दिखाई और ट्रेन चल दी। इसके बाद मुनेश ने 100 नंबर पर फोन किया और कंट्रोल रूम को सारी बात बताई। इस पर निजामुद्दीन स्टेशन से मुनेश के नंबर पर फोन आया और सूचना की पुष्टि की गई।

यात्री मुनेश कुशवाह ने पूछताछ में सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि उन्होंने ‘ब्लास्ट टू पीटीएन, सून टू एआर, बॉम्ब’ वाक्य में पीटीएन का मतलब पठानकोट और एआर का मतलब अमृतसर लगाया था।
विज्ञापन


इससे वाक्य का मतलब निकला कि पठानकोट में ब्लास्ट हो चुका है और अब शीघ्र ही अमृतसर में होगा। इसलिए ही उन्होंने इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को देने का निर्णय लिया।


मुनेश की सूचना के बाद भी ट्रेन को निजामुद्दीन और मथुरा के बीच कहीं भी रोककर चेक नहीं किया गया। ट्रेन के दिन में चलने के कारण इसमें स्क्वाड भी मौजूद नहीं था। मथुरा पहुंचने पर ही ट्रेन में तलाशी ली गई।  


समता एक्सप्रेस के टॉयलेट में बम ब्लास्ट संबंधी वाक्य लिखे होने की सूचना मिली थी। सूचना के मद्देनजर ट्रेन में सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के बाद सब कुछ ठीक मिला। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

पंकज लवानियां
प्रभारी, जीआरपी मथुरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें