फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में फिल्माई जाएगी हॉन्टेड रूह

Fri, 26 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म हॉन्टेड रूह का एक बड़ा हिस्सा मथुरा में फिल्माया जाएगा। गुरुवार को यहां पहुंचे फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने इस बारे में बताया। रायल फेम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म हॉन्टेड रूह के कलाकार आनंद वाटिका स्थित अतिथि भवन में मीडिया से रूबरू हुए।
विज्ञापन


निर्माता तौकीर आलम और मुन्नू खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कलाकारों को फिल्मी दुनिया में आगे बढ़ाने के साथ उनकी छुपी प्रतिभा को उजागर करने के उद्देश्य से इस फिल्म का निर्माण हो रहा है। निर्देशक जितेंद्र सिंह और क्रिएटिव प्रोड्यूसर तनवीर आलम ने कहा कि फिल्म में शक और गुस्सा इंसान को किस कदर बर्बाद कर देता है। यह दिखाने का प्रयास किया गया है।

को-प्रोड्यूसर आरके गुप्ता और सिनेमेटोग्राफर अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि फिल्म की 80 प्रतिशत शूटिंग मथुरा जिले में होगी। आगरा, मेरठ, लखनऊ आदि शहरों में भी फिल्मांकन होगा।
विज्ञापन


फिल्म में मुश्ताक खान, गिरीश जैन, शालिनी पांडेय, नागेंद्र कुमार, शैजी काजमी, अमितनाथ, चांदनी गुप्ता, हीना, कैसर जमाल, अभि शर्मा, शुभि, संजय, दुर्गी आदि भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें