भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पत्नी सोनल शाह गुरुवार को वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर और राधा बाग स्थित कात्यायनी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
श्रीबांकेबिहारी के मंदिर के दर्शन के दौरान बांके बिहारी मंदिर के सेवायत सेवायत गोस्वामी ने माला और पटका ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। बांके बिहारी मंदिर में सोनल शाह भावविभोर दिखीं।
इसके बाद कात्यायनी पीठ मंदिर में भी दर्शन किए। उन्होंने कहा कि जब भी समय मिलेगा मैं गिरिराज, मथुरा-वृंदावन ठाकुर जी के दर्शनों के लिए आती रहूंगी। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने सोनल शाह को श्रीबंाकेबिहारी की छवि भेंट की। सभासद वैभव अग्रवाल, सुनील, छैल बिहारीशर्मा आदि उपस्थित रहे।