अंजलि राघव ने महाराज को बताया कि सोशल मीडिया पर लोग किस तरह से ट्रोलिंग करते हैं और नेगेटिविटी फैलाते हैं। इस पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने उन्हें समझाते हुए कहा कि, आप इन बातों पर ध्यान न दें। हाथी जब रास्ते से निकलता है, तो कुत्ते भौंकते हैं।
इस कथन के जरिए उन्होंने समझाया कि जब कोई व्यक्ति आगे बढ़ता है तो आलोचनाएं और रुकावटें सामान्य हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए।