फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत ही जीवन का सच्चा आधार: स्वामी अवशेषानंद

Mon, 12 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
स्वामी हरिदास संगीत महोत्सव
विज्ञापन
अखिल भारतीय हरिदास संगीत सम्मेलन एवं कला रत्न सम्मान में रविवार के कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी अवशेषानंद महाराज ने स्वामी हरिदास महाराज के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर किया। यह आयोजन ठाकुर राधासनेह बिहारी मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय स्वामी हरिदास संगीत एवं सांस्कृतिक सम्मेलन संस्थान की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर स्वामी अवशेषानंद महाराज ने कहा कि संगीत ही जीवन का सच्चा आधार है। वह किसी भी देश या विधा का हो, जिसने संगीत को जीवन का अंग बना लिया उसका जीवन सरल, निर्मल और पवित्र हो जाता है। समारोह में प्रथम प्रस्तुति दिल्ली से आई नृत्यांगना शरण्या चंद्रन ने भरतनाट्यम तोडयम पुष्पांजली गणेश स्तुति से दी। उन्होंने भाव पूर्ण नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की, जिसमें द्वादश स्तोत्र पर आधारित भगवान के दशावतार को बखूबी निभाया।

दूसरी प्रस्तुति मुंबई के वायलिन वादक कैलाश पात्रा ने रागों के माध्यम से दी। इसके बाद मथुरा की गीताजंली शर्मा ने श्रीकृष्णमयी राधा नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसमें ब्रज की लट्ठमार होली और फूल होली का सुंदर प्रदर्शन किया। बनारस के बांसुरी वादक अतुल शंकर ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष आचार्य अतुलकृष्ण गोस्वामी, बिहारीलाल वशिष्ठ, डा. उमेशचंद्र शर्मा, बालकृष्ण गौतम, देवेंद्र शर्मा, बालो पंडित, युगल किशोर कटारे, आचार्य बद्रीश, भीकचंद्र गोस्वामी, आनंदगोपाल, कृष्णमुरारी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें