फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेंद्र, बॉबी सहित आधा दर्जन जाएंगे दूसरी जेल

Tue, 03 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में  गैंगवार के चलते आगरा के अक्षय सोलंकी तथा हाथरस के राजेश टोंटा की हत्या के बाद अब जेल प्रशासन कुख्यात अपराधियोें को तितर बितर करने में जुटा गया है। बदमाशों की गुटबंदी खत्म करने को उनके कार्यक्षेत्र और ग्रह जनपद के हिसाब से दूसरी जेल में भेजने की तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है। इसमें हरेंद्र राणा, बॉबी जाट सहित आधा दर्जन बदमाशों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की योजना जेल प्रशासन ने तैयार की है।
विज्ञापन


बता दें कि 17 जनवरी को जिला जेल में हुई गैंगवार में आगरा के अक्षय सोलंकी और हाइवे पर रात्रि में राजेश टोंटा की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही जेल प्रशासन बदमाशों की गुटबंदी खत्म करने की रणनीति में जुट गया था। सूत्रों के अनुसार इसमें बदमाशों के कार्यक्षेत्र, उनके गृह जनपद, गैंग के लोगों की सक्रियता तथा उनसे मिलने के लिए आने वालों के नाम और प्रभाव आदि की पड़ताल कर सूची तैयार की जा रही है। कुख्यात बदमाशों के साथी किस किस जेल में बंद है उसका भी रिकार्ड बनाया जा रहा है। प्राथमिकता के तौर पर राजेश और ब्रजेश मावी गैंग के लोगों को तितर बितर करने के बाद अब कुख्यात हरेंद्र राणा व बॉबी जाट सहित आधा दर्जन अन्य बदमाशों को दूसरी जेल में शिफ्ट कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें उच्चाधिकारियों से स्वीकृति मांगी जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार बदमाश पदम सिंह को हाल ही में अलीगढ़ जेल भी इसी आधार पर भेजा गया है। राजेश टोंटा के एक दर्जन साथियों को निकटवर्ती जेल में भेजने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें