फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मथुरा स्टेशन पर ट्रेन हुई लेट, तो प्लेटफॉर्म पर गूंजने लगा 'हरे रामा, हरे कृष्णा', भक्तिमय हो गया माहौल

Tue, 27 Oct 2026 03:07 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा जंक्शन पर ट्रेन के करीब सवा घंटे देरी से आने की सूचना मिलने पर आराध्य के दर्शन कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ के स्वरों से स्टेशन का माहौल भक्तिमय हो गया।
 
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर गूंजने लगा 'हरे रामा, हरे कृष्णा' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी मथुरा में आराध्य के दर्शन कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों का जत्था मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि जिस ट्रेन से उन्हें रवाना होना है, वह करीब सवा घंटे की देरी से आएगी। ट्रेन का इंतजार करते हुए तीर्थ यात्रियों ने भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्लेटफॉर्म पर ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ के स्वर गूंजने लगे।
विज्ञापन




तीर्थ यात्रियों की भक्ति और भजनों की मधुर धुन ने प्लेटफॉर्म का माहौल बदल दिया। ट्रेन का इंतजार कर रहे अन्य यात्री भी खुद को भक्ति में रमने से नहीं रोक सके। कई यात्री तीर्थ यात्रियों के साथ भजन गुनगुनाते नजर आए। कुछ देर के लिए प्लेटफॉर्म का माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर ट्रेनों की देरी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती है, लेकिन इस जत्थे ने इंतजार के समय को भजन-कीर्तन में बिताया। आराध्य के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की भक्ति ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों का ध्यान आकर्षित किया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों के लिए यह नजारा सुखद और यादगार बन गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें