फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट के बीच ठा. बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा राम हवाले

विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार 2 पर पुलिस सुरक्षा न होने पर बेरोकटोक आवागमन करते लोग। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। दिल्ली में आतंकवादी घुसपैठ के बाद जहां मथुरा में हाई अलर्ट घोषित हो गया है। वहीं तीर्थनगरी वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा राम हवाले है। मंदिर परिसर एवं गेटों पर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

मथुरा में हाई अलर्ट जारी होने के बाद भी वृंदावन पुलिस सचेत नहीं हुई है। शनिवार को ठा. बांकेबिहारी मंदिर परिसर एवं गेटों पर एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहा। जिससे बड़ी संख्या में लोगों की बेरोकटोक आवाजाही बनी रही। सुबह और शाम यही नजारा मंदिर के प्रवेश द्वार 2 व 3 एवं निकास मार्ग 1 व 4 पर देखने को मिला। वहीं प्रेम मंदिर एवं इस्कॉन मंदिरों पर प्रबंधन ने अपने निजी सुरक्षा गार्डों को गेटों एवं मंदिर परिसर में तैनात कर रखा है।
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि हाई अलर्ट जैसा यहां कुछ भी नहीं है। यहां सामान्य सुरक्षा के इंतजाम हैं। बांकेबिहारी मंदिर पर पुलिस बल तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें