मथुरा। गांव सर्रुआ जंगली में जांच को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : MATHURA
राया (मथुरा)। शनिवार की रात गुजरात से लौटे यात्रियों की सूचना पर हड़कंप मच गया। सुबह गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई और यात्रियों की जांच की। पता चला की वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अनुज चौधरी को गांव सर्रुआ जंगली से एक युवक ने सूचना दी कि गांव में कुछ लोग रात दस बजे बाहर से आए हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई। लौटै लोगों ने बताया कि 28 दिन की गुजरात यात्रा पर गए थे। जहां वह लोग रहे थे, वहां पड़ोसी कोरोना की चपेट में आ गया था।
जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के हाथ पैर फूल गए और आनन-फानन में गांव पहुंच कर सभी की जांच कराई। सात दिन तक उन्हें घर पर रहने के लिए कहा गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनुज ने बताया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। किसी प्रकार से बीमार नहीं है। इसी तरह से मनीका बांस में दो युवकों के राजस्थान से लौटने की सूचना मिली थी लेकिन वह गलत निकली।