टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लघुशंका को घर से बाहर निकली युवती को जबरन अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शनिवार की रात 12 बजे 20 वर्षीय युवती लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी पड़ोसी युवक जबरन उसे घर में खींच कर ले गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर युवती के परिजन जाग गए। युवक वहां से भाग गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर टिंकू उर्फ राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।