फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हादसे पर भारी आस्था, कुंभ की ओर बढ़ता जा रहा कारवां

विज्ञापन
मथुरा। प्रयागराज जाती ट्रेन में महाकुंभ के श्रद्धालुओं को सवार करती जीआरपी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे के बाद भी महाकुंभ में स्नान को लेकर लोगों की आस्था में कमी नहीं दिख रही है। श्रद्धालुओं का कारवां बढ़ता जा रहा है। सोमवार को महाकुंभ स्पेशल ट्रेन जंक्शन से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज गई। उधर, डीग से सुबेदारगंज होते हुए महाकुंभ स्पेशल का संचालन रेलवे ने शुरू कर दिया। वहीं जीआरपी-आरपीएफ अलर्ट मोड पर दिखी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जंक्शन से सोमवार शाम 7 बजकर 55 मिनट पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इसके अलावा प्रयागराज-बीकानेर रात आठ बजे श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ गई। दोनों ही ट्रेनों में चार हजार से अधिक यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए। इनमें से अधिकांश करीब 80 फीसदी महाकुंभ जाने वाले थे। इधर, महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के आने जाने की सही जानकारी नहीं मिल पाने से यात्रियों को परेशानी हुई।
श्रद्धालुओं ने बताया कि प्लेटफार्म पर भीड़ ज्यादा है। महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का प्लेटफार्म भी बदल दिया जाता है। जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि लोगों को चलती ट्रेन में न चढ़ने के लिए सजग किया जा रहा है। स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ जाने के लिए कितने यात्री सामान्य टिकट खरीद रहे हैं इसकी भी निगरानी हो रही है। उन्होंने बताया कि मथुरा तीर्थ नगरी होने के चलते यहां से महाकुंभ ज्यादा श्रद्धालु स्नान को जा रहे हैं। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अतिरिक्त स्टाफ को निगरानी के लिए लगाया गया है। डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल खुद भी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन





जंक्शन पर रात में भीड़ के प्रबंध देखने पहुंचे डीएम-एसएसपी
जंक्शन स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के प्रबंध देखने के लिए रविवार रात जिलाधिकारी सीपी सिंह व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय पहुंचे और खुद ही व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की। उन्होंने जीआरपी थाना प्रभारी के साथ स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया। साथ ही भीड़ प्रबंधन के बारे में जानकारी ली।

एसएसपी ने कहा कि जंक्शन स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। त्योहार के मौके पर श्रद्धालुओं की संख्या में एकदम इजाफा हो जाता है। कुछ समय बाद होली का त्योहार है। ऐसे में स्टेशन पर भीड़ होगी। भीड़ को जीआरपी कैसे नियंत्रित करेगी। इस पर जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि स्टेशन के प्रत्येक गेट पर सुरक्षा व्यवस्था रहती है। जीआरपी के जवान लगातार प्लेटफार्म पर गश्त करते हैं। जिन लोगों की ट्रेन आने में देरी होती है उन्हें प्रतीक्षालय में बिठाया जाता है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने जंक्शन परिसर का भ्रमण कर जीआरपी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और यात्रियों से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें