फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/फरह। आगरा-दिल्ली हाईवे पर सोमवार की शाम फतिहा कट के पास बातचीत कर रहे तीन युवकों को कंटेनर ने रौंद दिया। मौके पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और एक अन्य युवक घायल हो गए। दोनों भाई अपनी बहन के लिए गांव बरौदा से लड़का देखकर घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने चालक और कंटेनर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

गांव सेरसा निवासी रमेश (40) पुत्र भूरी सिंह अपने भाई समुद्र के साथ गांव बरौदा से बाइक से घर लौट रहा था। फतिहा कट के पास गांव का ही बंटी मिल गया। यहां पर दोनों भाई उससे बातचीत करने लगे। इसी बीच आगरा से दिल्ली जा रहे कंटेनर ने तीनों को रौंद दिया। मौके पर ही रमेश की मौत हो गई, जबकि समुद्र और बंटी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
घायलों को स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि घायल समुद्र को आगरा के कामायनी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है। कंटेनर और चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर आने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें