फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिम संचालक को किया फोन फिर दे दी जान, घरवालों ने बिना पुलिस सूचना के किया अंतिम संस्कार

Sat, 28 May 2022 10:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जिम में करीब डेढ़ महीने पहले एक झगड़ा हो हुआ था। बताया जा रहा है कि इसको लेकर पुलिस उनको परेशान कर रही थी। इसलिए जिम भी नहीं जा पा रहे थे। शनिवार को जिम के संचालक को कॉल कर हिसाब करने को कहा था। 
विज्ञापन
मृतक बबलू(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
मथुरा में थाना हाईवे की विश्व लक्ष्मीनगर कॉलोनी में जिम के मैनेजर ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पास से स्वजन को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

विश्व लक्ष्मीनगर निवासी बबलू उर्फ कृष्ण पाल सिंह (42) ने दोपहर में खुदकुशी कर ली। बबलू के ताऊ के पुत्र अमित प्रधान ने बताया कि बबलू की पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। उसके दो बच्चे हैं। बबलू की पत्नी और बच्चे स्कूल चले गए। पीछे से बबलू ने खुदकुशी कर ली। बबलू राधिका विहार स्थित एक जिम में मैनेजर थे। जिम में करीब डेढ़ महीने पहले एक झगड़ा हो हुआ था। इसको लेकर पुलिस उनको परेशान कर रही थी। इसलिए जिम भी नहीं जा पा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जिम के संचालक को कॉल कर हिसाब करने को कहा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना हाईवे के निरीक्षक क्राइम सुरेश चंद्र ने बताया कि इस तरह की घटना की कोई जानकारी थाने पर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें