फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गुरु पूर्णिमा मेला क्षेत्र में वॉच टावर व सीसीटीवी से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर वॉच टावर स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि हर गतिविधि पर सतर्क नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विभागों में कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। श्रद्धालुओं और वाहनों की भारी भीड़ को देखते हुए पार्किंग स्थलों का विस्तार और विकास किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है।
गुरु पूर्णिमा मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को सक्रिय रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। मेले के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें