फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं का पूजन नहीं कर सकेंगे शिष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। गुरु पूर्णिमा पर हजारों भक्त कोरोना के चलते राधाकुंड व गोवर्धन में अपने गुरुओं का पूजन नहीं कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा गुरु पूर्णिमा मेले को निरस्त कर दिया गया है। मेला निरस्त होने के कारण हजारों भक्तों व शिष्यों में मायूसी छाई हुई है। उनके मन में एक ही भाव बन रहा है कि वह किस प्रकार से गुरु स्थान पर पहुंचकर पूजन करें।
विज्ञापन

साधकों की तपोस्थली होने के कारण श्रीधाम राधाकुंड में गुरु पूजन के लिए देश-दुनिया के हजारों श्रद्धालु राधाकुंड आते हैं। इस बार कोरोना के चलते राधाकुंड के सभी मंदिरों के खुलने पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मंदिर मठ और गुरुद्वारों में गुरु पूजन को आने वाले शिष्यों को किस तरह से कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन कराते हुए पर्व मनाया जाएगा। प्रशासन द्वारा कोई योजना नहीं बनाई गई है।
मंदिरों के खुलने पर भी संशय
जिला प्रशासन द्वारा गुरु पूर्णिमा मेले को निरस्त करने की सूचना पर नगर के मंदिरों के खुलने पर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। राधारमण मंदिर के सेवायत सुनीता शर्मा ने बताया कि मंदिर को खोले जाने पर सहमति नजर नहीं आ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि मंदिर खुलने पर गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं के पूजन के लिए आने वाले शिष्यों की भीड़ जमा होगी, उसके लिए भी कोरोना प्रोटोकोल की गाइड लाइंस का पूरा पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें