फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी सादगी के साथ मनाया गुरुपूर्णिमा महोत्सव

विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री कृष्ण जन्मस्थान स्थित गिर्राज जी का अभिषेक करते सेवायत - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। गुरु पूर्णिमा पर शहर के आश्रमों में गुरु पूजन समारोह हुआ। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था एवं जयगुरुदेव धर्म प्रचारक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में पारम्परिक जयगुरुदेव गुरुपूर्णिमा महापर्व का सत्संग-मेला इस बार आयोजित नहीं हुआ। संस्था से जुड़े अनुयायियों ने गुरुपूर्णिमा का पूजन अपने-अपने घरों पर किया।
विज्ञापन

पंकज बाबा ने भक्तों को प्रवचन देते हुए कहा कि चरित्र-उत्थान, शाकाहार, नशामुक्ति पर जोर दिया। संस्था महामंत्री बाबूराम यादव ने ऑनलाइन उपदेश दिए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित श्रीगिरिराज जी का श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के भक्तों की उपस्थिति में संस्थान के सचिव कपिल शर्मा व विद्वान पूजाचार्यों द्वारा अभिषेक किया गया।
मंडल द्वारा विगत पांच दिनों से नित्य विशेष श्रृंगार व नवीन पोशाक की व्यवस्था परंपरागत रूप से कराई जा रही है। इसी क्रम में सायंकाल छप्पन भोग धराया और शयन में महाआरती हुई। शहर के कंपूघाट स्थित स्वामीनारायण मंदिर में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भक्तों ने महंत विश्व प्रकाशदास का पूजन किया। इधर श्रीजीपीठाधीश्वर भोला बाबा महाराज के सान्निध्य में गताश्रम टीला स्थित श्रीजी पीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इसके बाद यंत्रराज का पूजन हुआ।
विज्ञापन

कला गुरुओं को किया सम्मानित
मथुरा। संस्कार भारती (पुरातन) ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर जय प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में कला गुरुओं का उनके घरों पर जाकर सम्मान कर उनकी दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ब्रज गौरव की उपाधि से अलंकृत किया। इस अवसर पर कवियित्री सुधा अरोड़ा, मीडिया प्रभारी विशन कांत मिलिंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें